बरेली, जनवरी 2 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों, बस यूनियन के पदाधिकारियों एवं निजी वाहन स्वामियों के साथ एक समन्वय बैठक की गई। माघ मेला अवधि के दौरान वाहन संचालन, यात्री सुरक्षा, निर्धारित मार्गों पर संचालन, समयबध आवागमन और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन के संबंध में वार्ता हुई। वाहन विक्रेताओं को निर्देश दिए गये अपने-अपने शोरूम पर एक बड़ी होर्डिंग सड़क सुरक्षा माह- 2026 के दृष्टिगत लगवाएं। बैठक में एआरटीओ पीके सरोज ने बताया, मेला अवधि में केवल वैध परमिट, वैध फिटनेस और पूर्ण अभिलेखों वाले वाहनों का ही संचालन किया जाये। ओवरलोडिंग, ओवरहैंगिंग और खड़े यात्रियों के परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध कर कड़़ाई से पालन सुनिश्चित करें। वाहनों में रिफ्लेक्...