देवरिया, अप्रैल 4 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाहन चोरी की घटनाओं से परेशान कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक वाहन लिफ्टर को गुरुवार को हिरासत में ले लिया और देर शाम तक पूछताछ कर रही थी। हिरासत में लिए गए वाहन लिफ्टर के कई घटनाओं में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, जेल, रेलवे स्टेशन परिसर से आए दिन बाइक की चोरी हो रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान थी। इस बीच गुरुवार को एक वाहन लिफ्टर को रंगेहाथ लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस सूत्रों का कहना हैकि पूछताछ में उसने कई घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज व जेल परिसर से हाल के दिनों में हुई बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश हो सकता है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.