छपरा, फरवरी 6 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा व्यवहार न्यायालय शुक्रवार को उस वक्त अधिवक्ता आंदोलन का गवाह बन गया, जब कोर्ट प्रशासन के एक आदेश ने पूरे न्यायिक परिसर की रफ्तार थाम दी। मुख्य गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा अधिवक्ताओं की मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहनों को रोकने के निर्देश के विरोध में अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ गया कि आपात आमसभा बुलाकर संपूर्ण व्यवहार न्यायालय के न्यायिक कार्य के बहिष्कार का सर्वसम्मत निर्णय ले लिया गया। परिणामस्वरूप पूरे दिन न्यायालय का कामकाज ठप रहा और दूर-दराज से आए वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं का कहना था कि कोर्ट प्रशासन का यह आदेश न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के भी खिलाफ है। आदेश के विरोध में अधिवक्ताओं ने एकजुटता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.