दरभंगा, दिसम्बर 13 -- बेनीपुर। एसएच-56 बेनीपुर-दरभंगा सड़क में मझौड़ा चौक के पास बीती रात सीएनजी चालित पिकअप वैन में अचानक आग लगने से वह जल गयी तथा उस पर रखे आधा दर्जन ट्रांसफॉर्मर पर भी जल गये। अग्निशमन वाहन ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। सूत्रों के मुताबिक वाहन पटना से पूर्णिया जा रहा था। 12 दिसंबर को करीब नौ बजे रात में अचानक मझौड़ा चौक के पास वाहन में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग लगते ही चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन चालक सुजीत कुमार पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चपौल गांव का रहने वाला है। चालक ने बताया कि करीब 22 लाख रुपए की संपत्ति जल गयी। ट्रांसफॉर्मर पटना से पूर्णिया ले जाये जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...