मुरादाबाद, जनवरी 31 -- वाहन मुंशी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद अधिवक्ता व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाइयों को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दिल्ली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, तो भारी तादात में अदालत में पहुंचे अधिवक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। शुरुआती तौर पर पता लगा कि पुलिस की रिमांड को नामंजूर कर दिया गया, लेकिन बाद में अदालत ने अधिवक्ता और उसके भाई को पुलिस ने जेल भेज दिया। बिलारी के शाहबाद रोड चौराहे पर वाहनों के मुंशी उपेंद्र चौधरी ने दुकान पर ही 9 जनवरी को सुसाइड कर लिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी इंदू चौधरी ने व्यापारी प्रदीप गुप्ता, अधिवक्ता राजू गुप्ता व उसके भाई टुईयां उर्फ गंगा प्रसाद के अलावा बबलू सक्सेना पर मुकदमा दर्ज किया ...