भदोही, जनवरी 5 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के बनौली निवासी भरत मौर्या की चार पहिया गाड़ी को आरोपितों ने बेच दिया। मामले की जानकारी मुंबई से वापस घर आने के बाद उन्हें हुई। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम किया है। तहरीर में कहा कि वह रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। चार पहिया गाड़ी को वह दरवाजे पर ही खड़ी करके चले जाते थे। चाभी गांव के ही अंकित मिश्रा के पास रहती थी। मेरे ना रहने पर अंकित एवं उसके पिता राकेश मिश्र वाहन की देखरेख एवं उपयोग भी किया करते थे। मुंबई जाते समय विश्वास में लेकर पिता एवं पुत्र ने गाड़ी की चाभी ले ली। गत माह 15 नवंबर को घर वापस आते पर गाड़ी दरवाजे पर नहीं थी। इस बाबत अंकित मिश्रा से पूछने पर उन्होंने बताया कि वाहन को कबाड़ में बेच दिया गया, जिसे काट भी दिया गया है। आरो...