बगहा, दिसम्बर 13 -- बेतिया, नगर प्रतिनिधि। बेवजह चालान कटने से क्षुब्ध दर्जनों वाहन मालिकों ने शनिवार को डीटीओ कार्यालय पहुंच जमकर हंगामा किया। वाहन मालिकों का आरोप था की आये दिन कुछ ना कुछ पेनाल्टी का मैसेज मोबाइल पर आ जाता हैं, जबकि बाइक या वाहन घर में पड़ा रहता हैं। फिर भी ऐसा होता रहता हैं। इसका कारण पूछने पर कोई सुनने को तैयार नहीं। पेनाल्टी जमा नहीं करने पर प्रदूषण व बीमा भी रिनूवल नहीं होता हैं। आक्रोशित वाहन मालिक डीटीओ से अपना न्याय चाहते थे, लेकिन मौके पर डीटीओ नहीं थीं। बढ़ते हंगामा को देखते हुए एमवीआई बिनोद कुमार सिंह और अन्य कार्यालय कर्मियों ने वाहन मालिकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वाल्मीकिनगर से आए सोहन कुमार ने बताया की हम गोरखपुर रहते हैं। बाइक घर में पड़ा रहता हैं फिर भी पेनाल्टी का मैसेज आ गया हैं। वही मैनाटाड के र...