पौड़ी, फरवरी 3 -- जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने सोमवार को एनआईसी कक्ष में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास होमस्टे योजना की बैठक ली। बैठक में वाहन मद में 6 व होमस्टे में 14 आवेदन स्वीकृत किए गए। डीएम ने जिला पर्यटन अधिकारी व बैंकर्स को स्वरोजगार के लिए आ रहे आवेदनों की जांच कर उन्हें योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए। सोमवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित आवेदको को कहा कि समय पर बैंकों में अपने दस्तावेज जमा करें, जिससे बैंक को ऋण देने में आसानी प्राप्त होगी। उन्होंने आवेदकों को वाहन संचालन व होमस्टे के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने को कहा। कहा कि स्वरोजगार को अत्यधिक बढ़ावा दें, जिससे आय में वृद्धि हो सकेगी। डीएम ने कहा कि जिन आवेदकों के दस्तावेज अधूरे रह गए हैं वह समय पर दस्तावेज पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.