लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- सरकारी वाहन फिटनेस सेंटर बंद न करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अनिल कुमार रस्तोगी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि हर जिले में तीन-तीन फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे यह पहल सराहनीय है लेकिन वर्तमान समय में केवल एक ही फिटनेस सेंटर चलने से वाहन स्वामियों को परेशानी होती है। मांग की कि प्राइवेट फिटनेस सेंटर के साथ सरकारी फिटनेस सेंटर को भी क्रियाशील रखा जाए। संघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता व जिला महामंत्री उमेश शुक्ला ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि हाल में सड़क व परिवहन मंत्रालय ने निर्देश जारी किया है कि प्रत्येक जिले में तीन-तीन फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। यह पहल सराहनीय है। इससे पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और सेवा में सुधार आने की संभावना है लेकिन अध...