सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में वाहनों की फिटनेस फीस में की गई भारी बढ़ोतरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया और फैसले पर पुनर्विचार की मांग की गई। रेलवे रोड स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष विवेक मनोचा और वरिष्ठ महामंत्री चावला ने कहा कि नई फिटनेस फीस दरें व्यापारियों और वाहन मालिकों पर बड़ा आर्थिक बोझ हैं। शासन द्वारा लागू की गई नई दरें कई गुना अधिक हैं और फिटनेस अवधि समाप्त होने पर समान राशि का जुर्माना लगाना पूरी तरह अव्यवहारिक है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छोटे व्यापारियों, वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों का साफ-साफ उत्पीड़न है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने बताया कि पहले ही आरटीओ विभाग द्वारा ड्राइविंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.