जौनपुर, मई 8 -- जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र की मातापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक वाहन का अगला चक्का निकल गया। चक्का निकलते ही वाहन ट्रांसफार्मर से टकरा गया। वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना रात्रि लगभग 11:00 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। वाहन में पांच लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय सचिन कुमार पुत्र गोरखनाथ निवासी खोजनपुर और 35 वर्षीय नन्हकू पुत्र जयप्रकाश निवासी हरजूपुर थाना जफराबाद की मौत हो गयी। घायल अनुमान, छोटू निवासी फरीदपुर थाना जफराबाद और छोटू मौर्य उर्फ बृजेश पुत्र पप्पू उर्फ अशोक मौर्य निवासी हरजूपुर थाना जफराबाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। गाड़ी की स्पीड इतनी अधिक रही थी कि उसका पहिया इधर-उधर छटक...