बलिया, मार्च 28 -- सोहांव, हिन्दुस्तान संवाद। नरही पुलिस ने शुक्रवार को एक मालवाहक पर लदे दो गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस गोवध निवारण व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को चालान कर दिया। नरही पुलिस भरौली गोलम्बर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गाजीपुर की ओर से आ रही पिकअप को संदेह के आधार पर रोक लिया। छानबीन में गाड़ी पर लदे गोवंश बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि वाहन पर सवार मऊ नगर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड संख्या चार निवासी अनिल साहनी उर्फ रोहित पुत्र बहादुर साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई कुलदीप कुमार, सिपाही आशीष कुमार, विश्वरंजन चौबे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.