जहानाबाद, फरवरी 2 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। एसपी अपराजित लोहान ने सोमवार को पुलिस केंद्र में वाहन परेड के दौरान संबंधित वाहन चालकों एवं पुलिस पदाधिकारियों से कार्ड डायरी, रनिंग बुक, वाहनों की वर्तमान स्थिति, रख-रखाव, लॉग विवरण एवं उपयोग से संबंधित जानकारियां प्राप्त की। इस क्रम में वाहनों की परिचालन प्रविष्टि, रख-रखाव रिकॉर्ड, ईंधन उपयोग, यात्रा विवरण तथा आवश्यक दस्तावेजों की अद्यतन स्थिति के संबंध में विशेष रूप से पूछताछ की। वाहन परेड के दौरान खराब एवं अनुपयोगी पाए गए वाहनों की शीघ्र मरम्मत कराने का आदेश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी वाहन दस्तावेजों को समय पर अद्यतन रखने, वाहनों के समुचित रख-रखाव को सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी एवं सुसंगत रिकॉर्ड संधारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.