पिथौरागढ़, जनवरी 11 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना से जनपद मुख्यालय की ओर आ रहा एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद गंभीर हालत में एक टैक्सी चालक व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। धारचूला से पिथौरागढ़ आ रहे सिंचाई विभाग में तैनात एक कर्मी को कार सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है। मूल कनालीछीना व हाल पुलिस लाइन निवासी 55 वर्षीय कुंदन लाल सुबह धारचूला से पिथौरागढ़ आ रहे थे, नैनीपातल के पास एक कार चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...