किशनगंज, मार्च 10 -- पोठिया, निज संवाददाता किशनगंज ठाकुरगंज सड़क पर कोल्था पुल के समीप शनिवार देर रात अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे से जा रहे राहगीरों को धक्का मार कर जख्मी कर दिया। जिसमें चार राहागीर व वाहन चालक जख्मी हो गए। वहीं चालक को लोगों ने छतरगाछ पुलिस को हवाले कर दिया। इधर घायल हुए लोगों को तत्काल छतरगाछ रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। इस हादसे में जख्मी हुए की पहचान परिजनों ने अनवारा खातून, तालबाड़ी, जारून खातून कोल्था,सबेरा खातून छतरगाछ तालबाडी, सोहेल छतरगाछ के रुप में हुई है। वहीं घायल चालक ने अपना नाम संजय यादव सुपौल निवासी बताया। पिकेट प्रभारी राजू कुमार ने बताया की चालक सहित सभी घायलों की स्थिति ठीक ठाक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.