हापुड़, दिसम्बर 19 -- कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड पर शुक्रवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी 60 वर्षीय मुनेश पत्नी रामभूल को शुक्रवार दोपहर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थीं कि मुनेश दूर जाकर झाड़ियों में गिर पड़ी और मौत हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने 112 पुलिस को सूचना देकर मामले की जानकारी दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि मृतका मुनेश सड़क पार कर रही थी। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...