बरेली, फरवरी 9 -- भुता। भुता फरीदपुर मार्ग पर रविवार शाम एक बुजुर्ग को रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार शाम क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी मेहंदी हसन (60) गांव के बाहर रोड के किनारे अलाव के पास बैठकर हाथ सेंक रहे थे। कुछ देर बाद घर जाने के लिए रोड क्रॉस करते समय तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक खेती व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक का एक बेटा व चार बेटियां हैं। पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...