उन्नाव, जनवरी 9 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के गहिरा स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह कुछ ही पल में एक खुशहाल परिवार की दुनिया उजड़ गई। रोज की तरह काम पर जा रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि उनकी जान सड़क पर ही निकल गई। तीन साल की शादी, नौ महीने की गर्भवती पत्नी और परिवार की उम्मीदों के बीच यह हादसा किसी सपने के अचानक टूटने जैसा था। अंकित की असमय मौत ने मोहल्ले और परिजनों में मातम का सन्नाटा फैला दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मोहल्ला के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित विमल, पुत्र किरण कुमार, कानपुर के लाल बंगले स्थित कल्याण ज्वैलर्स में कार्यरत थे। रोज की तरह वह सुबह घर से बाइक लेकर अपने कार्यस्थल के लिए निकले थे। रास्ते में गहरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर ...