मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर के निकट बाइक से जा रहे 32 वर्षीय मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। गुरुवार की रात हुई इस घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी 32 वर्षीय राजीव शाक्य पुत्र सुरेंद्र सिंह बालू गिट्टी की दुकान पर काम करता था। गुरुवार की रात वह बाइक से घर जा रहा था। रामनगर के निकट अज्ञात वाहन ने रात 8 बजे के करीब उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान करवाई और परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में च...