फिरोजाबाद, नवम्बर 8 -- शिकोहाबाद। बाह बटेश्वर मार्ग पर डाहिनी पुलिया के पास वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविन्द्र पुत्र प्रवीन कुमार निवासी मानोना करहल मैनपुरी शनिवार को अपनी पत्नी बबली के साथ बाइक से बटेश्वर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए गए थे। वह दर्शन कर बाइक से वापस लौट रहे थे। जब उनकी बाइक डाहिनी पुलिया के पास पहुंची ही थी कि तभी बाइक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...