झांसी, जनवरी 31 -- कोतवाली मोंठ थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात समथर रोड ओवरब्रिज के पास कोई तेज रफ्तार वाहन ने कथा सुनकर लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उनके परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समथर थाना क्षेत्र के गांव बरनाया निवासी संदीप (20) बेटा अर्जुन उर्फ मंटोले राजपूत खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। उनके गांव में बेलमा गांव निवासी रमाकांत राजपूत (19) बेटा जसवंत सिंह का आना-जाना था। जिससे दोनों की गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार को दोनों मोंठ कथा सुनने गए थे। आधी रात को वापस आ रहे थे। जैसे ही समथर रोड ओवरब्रिज के पास पहुंचे। तभी कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं संद...