अयोध्या, दिसम्बर 8 -- कुमागंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरई पारा के पास अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है, जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आईं हैं। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ददेरा देवकाली निवासी अर्जुन यादव को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। चालक कौशलपुरी अयोध्या निवासी विक्रम यादव को इलाज के बाद घर रवाना कर दिया गया। अर्जुन भतीजी की शादी के सिलसिले में खरीदारी करने आए थे।थाना प्रभारी कुमारगंज ओम प्रकाश ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...