बहराइच, फरवरी 17 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच लखनऊ हाईवे के मदन कोठी के पास पैदल जा रही महिला व उसकी गोद में ली हुई 10 माह की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीरावस्था में घायल मां को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। फखरपुर थाने के मलूकपुर के मजरे गायघाट निवासनी नीलम (30), पत्नी जियालाल अपनी 10 माह की बेटी रिया उर्फ आर्या को गोद में उठाए सोमवार रात नौ बजे पैदल बहराइच लखनऊ हाईवे के मदन कोठी जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक मे टक्कर मार दी, जिसके चलते नीलम व मासूम बेटी घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.