झांसी, मार्च 11 -- झांसी-खजुराहो एनएच बरुआसागर के लक्ष्मणपुरा के आगे नोटघाट पुल के करीब मध्य प्रदेश भोजपुरा गांव के पास हैवी वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नावगेट बाहर रहने वाली मिथला देवी विश्वकर्मा (54) पत्नी घनश्याम विश्वकर्मा भजन गाती थीं। बीते रोज वह बरआसागर में गई थीं। देर रात वह मोहल्ला गुदरी के रहने वाले लकी और अनमोहल के साथ वापस घर आ रही थीं। जैसे ही वह बाइक लेकर बरुआसागर के नोटघाट पुल के आगे लक्ष्मणपुरा गांव के करीब मध्य प्रदेश के भोजपुरा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा कोई हैवी वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.