अलीगढ़, अक्टूबर 20 -- गभाना, संवाददाता। थाना गभाना क्षेत्र के तहसील तिराहा के पास जीडी रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा टेम्पो मे जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार करीब आधा दर्जन से ज्यादा सवारी घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा बताया गया कि चालक हसन पुत्र जलील खां निवासी जलालपुर टेम्पो में सवारियों को लेकर अलीगढ़ से चण्डौस के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गभाना क्षेत्र के तहसील तिराहे पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। राहगीर ने सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएन मेडिकल में भर्ती कराया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है। टेंपो में सवार चाहत खां , शगुफ्ता पत्नी चाहत खां 36 वर्ष, सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.