झांसी, जनवरी 24 -- झांसी, संवाददाता। गुरसरांय थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात सवारियों से भरी ऑटो को एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव कैरोखर से बीती देर रात ग्रामीण वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। आधी रात के वक्त सभी लोग वापस आ रहे थे। जैसे ही चालक ऑटो लेकर गरौठा सड़क पर एक महाविद्यालय के पास पहुंचा, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ऑटो के परखचे उड़ गए। वह खाई में गिरकर पलट गया। 18 साल की जानकी और 55 साल के सीता रमैया गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच...