अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- धौलछीना। बाड़ेछीना में ट्रक की चपेट में आए स्कूटी की सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक इटौला, गूड़काण्डे अल्मोड़ा निवासी हरेंद्र सिंह भोजक ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि 31 जनवरी को उनका भांजा कमलेश सिंह पुत्र मोहन सिंह भण्डारी निवासी तल्ला खोल्टा दोस्त की स्कूटी से तहसील भनोली से ड्यूटी कर घर लौट रहा था। दलबैंड बाजार से पहले पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने तेजी और लापरवाही से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में भांजा गंभीर घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...