लखनऊ, फरवरी 18 -- निर्धारित आयु पूरी कर चुके वाहन स्कूल अटैच मिले तो एफआईआर होगी जिला विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति और ट्रैफिक कमेटी की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। बताया गया कि केवल 350 स्कूल प्रबंधन ने ही चालकों का ब्योरा दिया है। डीएम ने कहा कि स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट तथा चालकों की जांच की जाए। सुरक्षित सफर के लिए ऐसे चालकों की भी पहचान की जाए, जो शराब के नशे में स्कूल वाहन चलाते हैं। लखनऊ में तीन हजार से अधिक स्कूल हैं लेकिन सिर्फ 350 ने वाहनों का ब्योरा दिया है। इनमें 90 फीसदी से अधिक बड़े स्कूल हैं जिनकी अपनी वैन या बस हैं। पिछली बैठक में साफ तौर पर उन वाहनों का भी ब्योरा मांगा गया था। इनमें निजी तौर पर अभिभावकों की ओर से...