मोतिहारी, मार्च 9 -- तेतरिया ,निसं। राजेपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शुक्रवार की देर रात में हुई सड़क हादसा में एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बारा विशुनपुर में दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मधुबनी घाट निवासी गोविंद कुमार (27) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शिवाईपटी थाने के कनुआरी गांव निवासी टेंट हाउस संचालक मुन्ना कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतक गोविंद कुमार के शव को राजेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।वहीं बालाकोठी में अज्ञात पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दिया जिससे अज्ञात बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया इलाज मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहे हैं। पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.