बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं, संवाददाता। वाहन की टक्कर में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसा मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे स्थित अलापुर थाना क्षेत्र में कस्बा आलापुर से करीब छह किलोमीटर आगे हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के निमटोली गांव के रहने वाले अनेक पाल 35 पुत्र मौनी सिंह बाइक से अलापुर क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक पर धर्मवीर नाम का एक व्यक्ति भी बैठा था। जैसे ही दोनों आलापुर कस्बे से करीब छह किलोमीटर आगे पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...