जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- जहानाबाद। विधि - व्यवस्था और ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर विभिन्न थाना एवं यातायात पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कई वाहन सवार यातायात नियम का उल्लंघन करते पकड़े जा रहे हैं। ऐसे वाहन सवारों से सोमवार की देर रात तक 83 हजार रुपये फाइन की वसूली की गई और उन्हें ट्रैफिक नियम का पालन कर व वाहनों के कागजात पूरी तरह दुरुस्त रखने की नसीहत देकर छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...