औरंगाबाद, दिसम्बर 18 -- हसपुरा थाना के ईटवां गांव के खेल मैदान समीप बागीचे से खड़ी कार में रखे 183 अंग्रेजी शराब की बोतल पुलिस ने बरामद की है। झाड़खंड और अरुणाचल प्रदेश निर्मित बिना स्टीकर की शराब की बोतलें हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना से पता चला कि एक कार की डिक्की में रखकर शराब की बोतल आ रही है। पुलिस ने हसपुरा-पचरुखिया रोड में अहियापुर मोड़ पर वाहन चेकिंग लगाया गया। इस दौरान एक कार को आता देख पुलिस ने रूकने का इशारा किया। कार चालक तेज रफ्तार से भगाते हुए वहां से निकल गया। पुलिस ने कार का पीछा किया। कार चालक ने वाहन को ईटवां कॉलेज की तरफ मोड़ दिया और खेल मैदान के रास्ते आगे बगीचे के पास कार को लगा कर फरार हो गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने शराब समेत का...