औरंगाबाद, फरवरी 19 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर के डाक बंगला के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक अपाची बाइक से सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि एसआई निरंजन सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक अपाची बाइक की तलाशी ली गई। तलाशी में कुल 2.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने रफीगंज थाना क्षेत्र के बदोपुर गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के पुत्र गुड्डू कुमार तथा सलैया थाना क्षेत्र के नाथू बिगहा गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र विनेश कुमार को गिरफ्तार किया। बाइक को जब्त कर लिया गया है। दोनों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...