सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- पुपरी। पुपरी मद्य निषेध थाना की पुलिस ने भिट्ठामोर चेकपोस्ट के समीप वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से 120 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई है। तस्कर की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के बहेरा जाहिदपुर गांव निवासी देवनारायण मुखिया के पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में एएसआई आनंद कुमार के द्वारा थाने में एफआईआर कराई गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर बबलू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.