बिहारशरीफ, मार्च 30 -- वाहन जांच में वसूला 92 हजारा रुपए का जुर्माना शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला परिवहन पदाधिकारी आलोक राज ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 92 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। खास तौर पर नगर थाना क्षेत्र के मुख्य द्वार पर चलाये गये अभियान में बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले, ई-रिक्शा, पिकअप वाहन सहित कई बड़े वाहनों के कागजात की जांच की गई। सही कागजात नहीं रहने पर कार्रवाई की गई। इतना ही नहीं परिवहन विभाग की मोबाइल टीम ने भी शेखपुरा कलेक्ट्रेट और बायपास रोड में अभियान चला कर जुर्माना वसूल किया है। डीटीओ ने सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सभी कागजात रखने की अपील की है। अन्यथा जुर्माना के लिए तैयार रहने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.