बक्सर, मार्च 13 -- नावानगर, एक संवाददाता। एसपी के निर्देश पर होली व रमजान में अपराध नियंत्रण व यातायात नियमों के अनुपालन को लेका पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहन जब्त भी किए गए। साथ ही, कई वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस के इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। जांच के दौरान डिक्की के साथ-साथ कागजातों की भी जांच की जा रही थी। बगैर कागजात के वाहनों को जब्त किया गया। थानाध्यक्ष डॉ. नन्दू कुमार ने बताया कि होली त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जांच में वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने, वाहन की गति में नियंत्रण रखने, सभी कागजात दुरुस्त रखने का निर्देश देते हुए लोगों से जुर्माना वसूला गया। बाइक पर अतिरिक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.