भभुआ, नवम्बर 30 -- पेज तीन की खबर वाहन जांच में पांच बाइक जब्त भभुआ। नगर थाना पुलिस ने शहर के कचहरी मुख्य पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर बिना दस्तावेज वाले पांच दो पहिया वाहनो को जब्त कर उनके चालको से फाइन वसूल किया। उक्त कार्रवाई नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अफसर व जवानो ने की। हि.प्र. ब्रम्हचारी पोखरा पर पुलिस ने की छापेमारी भभुआ। नगर थाना पुलिस ने शहर के ब्रम्हचारी पोखरा पर असमाजिक तत्वो के खिलाफ रविवार की देरशाम छापेमारी अभियान चलाया। नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस अफसर व जवानो ने असमाजिक तत्वो की खोज में जांच अभियान चलाया। हि.प्र. जनता दरबार में पांच मामलो का हुआ निष्पादन भभुआ। नगर थाना परिसर में वीते शनिवार को जनता दरबार आयोजित कर भूमि बिवाद के पांच मामलो का निष्पादन किया गया। भभुआ सीओ व नगर थाना...