मोतिहारी, फरवरी 5 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। बेतिया पटना स्टेट हाइवे पर बुधवार को वाहन जांच के दौरान गोवन्दिगंज पुलिस ने लौरिया गांव के पास बाइक से गांजा लेकर जा रहे दो युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने इसकी सूचना बीडीओ आदत्यि दीक्षित को दी। बीडीओ व गोवन्दिगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मश्रिा ने गांजा को जब्त कर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गोवन्दिगंज थाना क्षेत्र के सरेया नुनिया टोला के लक्ष्मण महतो के पुत्र सूरज कुमार व मायाकांत पटेल के पुत्र राज कुमार थे। गोवन्दिगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती टीम स्टेट हाइवे पर गश्त लगा रही थी और संदेहास्पद वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय गिरफ्तार दोनों युवक बोरा में पन्द्रह किलो आठ सौ ग्राम गांजा को बाइक से अरेराज की ओर ले जा रहे थे। युवक पुलिस को देख बाइक से भागने का प्रयास किये। परन्तु पुलिस ...