सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी अब वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। जिले में ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत बीते 30 दिनों में कुल 37 लाख 3 हजार रुपये का चालान काटा गया है। ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज एक ही दिन में 1 लाख 40 हजार रुपये का चालान काटा गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीड, ट्रिपल लोडिंग और कागजातों की कमी जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। ट्रैफिक थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख़्ती जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...