औरंगाबाद, दिसम्बर 5 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगभग 40 वाहनों की जांच की गई, जिसमें बाइक चालकों पर करीब आठ हजार रुपए जुर्माना लगाया गया। जांच के दौरान ट्रिपल लोडिंग पर विशेष निगरानी रखी गई, साथ ही हेलमेट, कागजात और अन्य अनिवार्य नियमों की भी समीक्षा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...