भागलपुर, जनवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गयी l इस संबंध में बताया गया कि वाहन जांच के दौरान 3 लाख 7 हजार 500 रूपये का चालान काटा गया। इस दौरान वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक किया गया। - विभिन्न मामलों 23 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी : - पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिछले चौबीस घंटे में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग- अलग मामलों में कुल 23 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें हत्याकांड के दो, लूटकांड के एक, आर्म्स एक्ट के एक एवं शराब मामले के चार आरोपी शामिल हैं।...