लखीसराय, फरवरी 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर के एनएच-80 बायपास मोड़ के समीप शनिवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि एवं एमवीआई प्रतीक कुमार के नेतृत्व में, डीएम मिथिलेश मिश्र के निर्देशानुसार संचालित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। जांच के दौरान दोपहिया वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान एक मानवीय पहल भी देखने को मिली, जब परीक्षा देने जा रहे छात्रों को जो बिना हेलमेट पाए गए थे न सिर्फ समझाया गया बल्कि उन्हें मौके पर ही हेलमेट भी उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि परीक्षा क...