मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने रविवार को रेवा रोड स्थित फकीरा चौक के पास वाहन जांच के दौरान चार संदिग्ध हाईस्पीड बाइक के साथ तीन युवकों को पकड़ा। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी बाइकों को जब्त कर सत्यापन के लिए सदर थाना लाई। तीन बाइक सवार युवकों से भी थाने पर पूछताछ की जा रही है। थानेदार ने बताया कि फकीरा चौक पर वाहन जांच के दौरान बिना स्पष्ट कागजात के घूम रहे चार बाइक सवारों को रोका गया। जांच के दौरान दो युवक अचानक बाइक छोड़कर भाग निकले। इससे पुलिस का संदेह और गहरा गया। तीन युवकों में दो मनियारी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। वहीं, एक युवक मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को थाने लाकर उनके कागजात और आप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.