मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के जगरनाथपुर नगवां चौक पर शनिवार देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके पास से लोडेड कट्टा, तीन खोखा और चोरी की बाइक बरामद हुई। उनके खिलाफ दारोगा अंकित कुमार के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दारोगा अंकित ने बताया कि शनिवार को वह विशेष छापेमारी और वाहन जांच के लिए गश्ती पर निकले थे। जगरनाथपुर नगवां चौक के पास वाहन जांच के दौरान कमलपुरा गांव की ओर से दो बाइक पर सवार पांच युवक आते दिखे। उनको रुकने का इशारा किया तो वे सभी भागने लगे। पीछा करते हुए पारू नहर के खिखरिया पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों को पकड़ा गया। उनकी तलासी ली गई तो जगरनाथपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.