सिमडेगा, सितम्बर 23 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह और एसपी एम अर्शी के निर्देश पर मंगलवार को परिवहन विभाग के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में 69 वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में विभिन्न वाहन चालको के कागजातो में त्रुटि पाए जाने पर 1, 12300 रुपए का ऑनलाईन चलान काटा गया। इधर डीटीओ संजय कुमार बाखला ने बताया कि विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी दुपहिया और चार पहिया वाहन चालको से वाहन चलाते समय सभी जरुरी कागजात साथ रखने की अपील की है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.