दुमका, फरवरी 20 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के शिकारपुर मोड़ के पास सड़क सुरक्षा को लेकर मसलिया थाना पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसका नेतृत्व एसआई मंगल उरांव ने किया। वाहन जांच दोपहर साढ़े बारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चला। इस दौरान कुल 30 दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जिसमें 13 वाहनों का हेलमेट नहीं रहने को लेकर मोटर वाहन अधिनियम 177 के तहत चालान कटा गया। इस संबंध में एसआई मंगल उरांव ने बताया वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा को लेकर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान चालकों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय नशा नहीं करने, वाहन की गति सीमित रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल की उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई। असावधानी के कारण सड़क दुर्घटना में लोगों की असमय मौत हो जाती है। जिससे एक भरा पूरा परिव...