लोहरदगा, फरवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना के समीप लोहरदगा-घाघरा मुख्य पथ पर परिवहन नियम का पालन कराने को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर थाना प्रभारी नीरज झा और एएसआई प्रदीप यादव की देख-रेख में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट पहनकर और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की गयी। बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वाले सात मोटरसाइकिल को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को सूचनार्थ किया गया। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। तमाम वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि परिवहन नियम उलंघन मामला में सख्त विभागीय कार्रवाई दोषियों के विरुद्ध की जाएगी, जो बिना हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर नहीं चलते हैं। वाहन संबंधित कागजात में त्रुटि पाए जाने ...