बोकारो, जुलाई 5 -- बोकारो, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 32 व राष्ट्रीय राज्यमार्ग 320 पर पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेकपोस्ट, चास व बालीडीह थाना क्षेत्र पर परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को चलाएं गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 19 वाहनों से 4.50 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी वंदना सेजवलकर ने जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में 19 वाहन से 4.50 लाख रुपए जुर्माना वसूला। डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 97 वाहनों की जांच की गई, जिसमें रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग एवं टैक्स फेल होने को लेकर 19 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया। वहीं, डीटीओ ने चास नगर निगम अंतर्गत जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़, चास चेक पोस्ट सहित अन्य जगहों पर दो पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.