वाराणसी, जनवरी 15 -- वाराणसी। जैतपुरा पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर इरशाद उर्फ राजा और फैजान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जैतपुरा थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महमूरगंज के सुदामापुर निवासी इरशाद उर्फ राजा बजरडीहा निवासी फैजान के साथ मिलकर वाहन चोरी का गिरोह चलाता है। इनके विरुद्ध जैतपुरा थाने में कई मुकदमे हैं। बीते 30 अगस्त को इरशाद उर्फ राजा को चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वाहन बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह हवालात से भाग गया था। बाद में उसकी गिरफ्तारी हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...