विकासनगर, मार्च 21 -- सेलाकुई पुलिस ने पश्चिमी यूपी के शातिर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की तेरह बाइकें बरामद की गई है। आरोपियों ने यह बाइकें देहरादून और हरिद्वार जिले से चुराई थी और दूसरे राज्यों में बेचने के फिराक में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सीओ प्रेमनगर रीना राठौर ने बताया कि महेंद्र सिंह, निवासी बड़ा भाऊवाला थाना सेलाकुई ने 17 मार्च को अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत की थी। जिसके के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर थानास्तर पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। सीसीटीवी फुटेजों से मिले संदिग्धों के हुलिए की जानकारी जुटाकर स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके बाद घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.